HomeHindi Newsसीएम ने दोगुनी कर दी दीवाली की खुशी.. बच्चों को खरीदकर दिए...

सीएम ने दोगुनी कर दी दीवाली की खुशी.. बच्चों को खरीदकर दिए पटाखे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बेहद सहज और सरल हैं। यही वजह है कि वे आम जनता के सुख और दुख में शरीक होते रहते हैं। धनतेरस के दिन जब सभी लोग खरीदी में लगे थे, तो सीएम धामी भी देहरादून में डिफेंस कॉलोनी के पास लगे स्टॉल पर पहुंच गए। यहां उन्होंने स्थानीय बच्चों को पटाखे खरीद कर भेंट किए। इस दौरान उनके चेहरों पर मुस्कान की जगमगाहट देखकर सीएम का मन हर्षित और आनंदित हो उठा। उन्होंने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि दीपावली रोशनी के साथ ही उल्लास, उमंग और नई ऊर्जा का भी पर्व है और इसकी ख़ुशियां अधिक से अधिक लोगों के साथ बांटना निश्चित रूप से सौभाग्य की बात है।

भाजपा कार्यालय में किया पूजन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में पदाधिकारियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मां लक्ष्मी व प्रभु गणेश का पूजन किया और दीप जलाकर दीपावली का पर्व मनाया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि भाजपा संगठन एक परिवार के रूप में कार्य करता है, जहाँ सभी सदस्य एकजुट होकर आत्मीय भाव से सभी त्योहारों की खुशियों को एक-दूसरे के साथ साझा करते हैं। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और और प्रदेश महामंत्री अजय कुमार समेत कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पूर्व मुख्यमंत्रियों से भी मिले सीएम

सीएम धामी ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के निवास स्थान पर उनसे भेंट कर दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के पूर्व रा’यपाल भगत सिंह कोशियारी के आवास पर पहुंचे और दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments