महाराष्ट्र के नालासोपारा के धनिव बाग के पार्किंग में आग लग गई। पार्किंग में खड़ी 7 से ज्यादा गाडिय़ों में आग लगने से वे धूं-धूं कर जल गईं। दमकल की गाडिय़ां मौके पर मौजूद हैं। आग पर काबू पा लिया गया है। इससे पहले दिल्ली में भी इसी तरह आग लगने से करीब 450 गाडिय़ां जलकर खाक हो गई थीं।


