HomeHindi Newsसंजू और सूर्या के तूफान में उड़ा बांग्लादेश, भारत का स्कोर हुआ...

संजू और सूर्या के तूफान में उड़ा बांग्लादेश, भारत का स्कोर हुआ 290 पार

भारत और बांग्लादेश की टीम के बीच हैदराबाद के मैदान पर तीसरा T20 मुकाबला खेला जा रहा है और इस तीसरे T20 मुकाबले में संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव का तूफान देखने मिला है। संजू सैमसन ने मात्र 47 गेंद में 11 चौके और 8 छक्कों की बदौलत 111 रनों की पारी खेली। तो सूर्यकुमार यादव ने मात्र 35 गेंद में 8 चौके और 5 छक्कों की बदौलत 75 रन बना डाले। भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 297 रन बनाए हैं।

भारतीय टीम की ओर से इसके अलावा हार्दिक पांड्या ने सिर्फ 18 गेंद में 47 और रियान पराग ने 13 गेंद में 34 रनों की पारी खेली। हार्दिक पांड्या ने सिर्फ 18 गेंद में 47 रन बनाए जिसमें चार चौके और 4 छक्के शामिल रहे। तो वही रियान पराग ने भी 13 गेंद में 34 रन बनाए जिसमें 1 चौका और चार छक्के शामिल रहे।

बांग्लादेश के गेंदबाजों की इस मुकाबले में जमकर धुनाई देखने मिली। बांग्लादेश की टीम की ओर से मेहंदी हसन ने चार ओवर में 45 रन दिए और उन्हें कोई भी सफलता नहीं मिली। तो इसके अलावा मुस्तफिजुर रहमान ने चार ओवर की गेंदबाजी में 52 रन देकर एक सफलता हासिल की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments