HomeHindi Newsप्रयागराज महाकुंभ 2025 : कुंभ नगर बनेगा जिला.. योगी सरकार इसलिए ले...

प्रयागराज महाकुंभ 2025 : कुंभ नगर बनेगा जिला.. योगी सरकार इसलिए ले रही निर्णय

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रयागराज महाकुंभ 2025 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुंभ नगर नाम के अस्थायी जिले की घोषणा करेंगे। यह जिला महाकुंभ 2025 के लिए ही बनाया जाएगा और सिर्फ पांच महीने तक चलेगा। कुंभ नगर में 48 गांव और मोहल्ले शामिल होंगे और यहां 20 थाने और अस्थायी रूप से 65 चौकियां भी बनाई जाएंगी। यह सब इसलिए किया जा रहा है क्योंकि कुंभ नगर की आबादी शहर से ज्यादा होगी और यहां रोजाना 35-40 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।

जिले में चार तहसीलें शामिल होंगी, क्षेत्रफल तय कर दिया

पिछले माह नए जिले के लिए महाकुंभ नगर के डीएम और प्रयागराज जिले के डीएम, महाकुंभ के एसएसपी और प्रयागराज के डीसीपी सिटी, एडीएम सिटी समेत एक दर्जन उच्चाधिकारियों की कमेटी गठित हुई थी। कमेटी ने दोनों जिलों की सीमा समेत थाना और तहसील का क्षेत्रफल तय कर दिया है। सर्वे पूरा होने के बाद रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।

थानों में मुकदमे लिखे जाएंगे और विवेचना भी होगी

प्रयागराज में संपूर्ण जिले की तरह कुंभ नगर भी होगा। यह जिला पांच माह का होगा। यहां के थानों में भी मुकदमे लिखे जाएंगे और उनकी विवेचना होगी। जिले में चार तहसीलें सदर तहसील, करछना, फूलपुर और सोरांव के 48 गांवों व मोहल्लों को शामिल किया गया है। यहां 20 थाने 65 चौकियां अस्थायी रूप से बनाई जाएंगी। लगभग 6000 हेक्टेयर में बसने वाले कुंभ नगर जिले की आबादी शहर से ज्यादा होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments