HomeHindi Newsअयोध्या में जाकर श्रीराम के दर्शन करना चाहता है दक्षिण अफ्रीका का...

अयोध्या में जाकर श्रीराम के दर्शन करना चाहता है दक्षिण अफ्रीका का यह खिलाड़ी

दक्षिण अफ्रीका की टीम के बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज केशव महाराज अयोध्या में राम मंदिर जाकर दर्शन करना चाहते हैं और उन्होंने यह इच्छा जताई है। उन्होंने कहा है कि मैं प्राण प्रतिष्ठा के समय भी अयोध्या जाकर दर्शन करना चाहता था लेकिन दुर्भाग्यवश नहीं जाता सका। लेकिन मैं आगे अयोध्या जाकर दर्शन जरूर करूंगा।

हमने पिछले कुछ समय में देखा है कि जब भी भारत और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला होता है और केशव महाराज बल्लेबाजी करने आते हैं तो राम सिया राम का गाना जरूर बजता है। और यही वजह है कि केशव महाराज भी अब अयोध्या में जाकर श्रीराम के दर्शन करने की इच्छा जता रहे हैं।

केशव महाराज ने आगे कहा कि “दुर्भाग्य से मैं प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नहीं जा पाया था क्योंकि कार्यक्रम काफी व्यस्त था। हालांकि भविष्य में जरूर मैं अयोध्या में राम मंदिर जाना चाहुंगा। हो सकता है कि लखनऊ फ्रेंचाइज वहां जाने में मेरी मदद करे। मेरी फैमिली हमेशा से भारत में तीर्थयात्रा पर जाना चाहती थी। तो शायद अयोध्या में ये एक अच्छी फैमिली ट्रिप हो सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments