More
    HomeHindi Newsजम्मू-कश्मीर में विकास और शांति का मार्ग प्रशस्त.. सीएम धामी ने सभा...

    जम्मू-कश्मीर में विकास और शांति का मार्ग प्रशस्त.. सीएम धामी ने सभा को किया संबोधित

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं। वे यहां विधानसभा चुनाव के लिए सभा को संबोधित करने पहुंचे हैं। जम्मू के बनी विधानसभा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने उनका जबरदस्त स्वागत किया। उन्होंने बनी में भाजपा प्रत्याशी जीवन लाल के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित कर केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताईं।

    जम्मू-कश्मीर की जनता नया इतिहास रचने जा रही

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर का एक नया अध्याय शुरू हुआ है। विकास और शांति का मार्ग प्रशस्त हुआ है। धारा 370 के निरस्त होने के बाद जम्मू-कश्मीर में जो विकास की लहर आई है, उसका सीधा लाभ यहां के लोगों को मिलना प्रारंभ हो गया है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर की जनता एक नया इतिहास रचने जा रही है। इस बार के चुनाव में यहां के मतदाता विकास को प्राथमिकता देते हुए जम्मू-कश्मीर में कमल खिलाने जा रहे हैं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments