More
    HomeHindi NewsChhattisgarh News57 हजार श्रमिकों को 49.43 करोड़ की राशि देंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव...

    57 हजार श्रमिकों को 49.43 करोड़ की राशि देंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर ‘श्रमिक सम्मेलन‘ में 57 हजार से अधिक पंजीकृत श्रमिकों व उनके परिवार के सदस्यों को 49 करोड़ 43 लाख 52 हजार 294 रुपए केंद्रीयकृत डीबीटी के माध्यम से वितरण करेंगे। यह कार्यक्रम राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर जोरा के कृषि मंडप मे आयोजित होगा।

    प्रदेश के पंजीकृत श्रमिकों व उनके परिवार के सदस्यों को श्रम विभाग के अधीन छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत 47 हजार 726 निर्माण श्रमिकों 38 करोड़ 37 लाख 10 हजार 652 रुपए, छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल अंतर्गत 6873 श्रमिकों को 9 करोड़ 86 लाख 58 हजार 500 रुपए और छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल अंतर्गत 2496 श्रमिकों को 1 करोड़ 19 लाख 83 हजार 142 रुपए की राशि डीबीटी के जरिए वितरण करेंगे। 57 हजार 95 श्रमिकों को कुल राशि 49 करोड़ 43 लाख 5 हजार 229 रुपये का वितरण केन्द्रीयकृत डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments