More
    HomeHindi NewsHaryanaमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू हैं एहसान फरामोश.. राहुल को आतंकवादी बताने पर...

    मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू हैं एहसान फरामोश.. राहुल को आतंकवादी बताने पर बोले वारिंग

    हरियाणा के सिरसा पहुंचे पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि उस व्यक्ति को शर्म आनी चाहिए, जिसे कांग्रेस ने तीन बार सांसद बनाया। उसे कुछ नहीं आता था लेकिन इसके बावजूद राहुल गांधी ने उसे 3 बार सांसद बनाया। आज वह कहता है कि राहुल गांधी आतंकवादी हैं। आपके कहने से राहुल गांधी आतंकवादी नहीं बन जाएंगे, लेकिन देश की जनता को आपकी मानसिकता के बारे में पता चल रहा है कि आप कितने एहसान फरामोश हैं। वे अपने आकाओं को खुश करने के लिए कुछ भी कह रहे हैं। ऐसी राजनीति अच्छी नहीं है। लोग इसे विश्वासघात, एहसान फरामोशी कहते हैं।

    बिट्टू ने यह कहा था

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हालिया बयानों पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारतीय नहीं हैं, उन्होंने अपना ज्यादातर समय बाहर विदेश में बिताया है। उन्हें अपने देश से ज्यादा प्यार नहीं है, क्योंकि वह विदेश जाकर हर बात को गलत तरीके से कहते हैं। जो लोग मोस्ट वांटेड हैं, अलगाववादी हैं, बम, बंदूक और गोले बनाने में माहिर हैं, उन्होंने राहुल गांधी के बयानों की सराहना की है। देश के दुश्मन जो विमान, ट्रेन, सडक़ उड़ाने की कोशिश करते हैं, वे राहुल गांधी के समर्थन में हैं। अगर नंबर एक आतंकवादी और देश के सबसे बड़े दुश्मन को पकडऩे के लिए कोई पुरस्कार होना चाहिए, तो वह राहुल गांधी को मिलना चाहिए।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments