More
    HomeHindi NewsChhattisgarh Newsडिप्टी सीएम अरुण साव अमेरिका रवाना.. यह है विजिट का उद्देश्य

    डिप्टी सीएम अरुण साव अमेरिका रवाना.. यह है विजिट का उद्देश्य

    छत्तीसगढ़ उप मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव एशियन डेवलपमेंट बैंक के आमंत्रण पर नौ दिवसीय अध्ययन दौरे पर सोमवार की देर रात अमेरिका के लिए रवाना हो गए हैं। लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह भी उनके साथ जा रहे हैं। दोनों सोमवार रात साढ़े 11 बजे की नई दिल्ली-न्यूयॉर्क फ्लाइट से अमेरिका के लिए रवाना हुए। वे मंगलवार सवेरे करीब 06.20 बजे न्यूयॉर्क पहुंचे।

    18 को वापस लौटेंगे

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव अपने अमेरिका अध्ययन प्रवास के दौरान न्यूयॉर्क, वाशिंगटन, केलिफोर्निया और सेन फ्रांसिस्को में सडक़ परियोजनाओं का भ्रमण करेंगे। वे सडक़ निर्माण तकनीकों की जानकारी लेंगे। वे इस दौरान एशियन डेवलपमेंट बैंक द्वारा आयोजित कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण में भी हिस्सा लेंगे। वे उन्नत सडक़ परियोजनाओं के साथ ही अच्छी गुणवत्ता के सडक़ निर्माण और छत्तीसगढ़ में इन्हें लागू करने के संबंध में चर्चा करेंगे। अरुण साव 8 दिन बाद 18 सितंबर को भारत लौटेंगे।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments