More
    HomeHindi Newsलोस चुनाव अपडेट : ‘इंडिया’ गठबंधन से जुड़े राजनीतिक दलों की बैठक

    लोस चुनाव अपडेट : ‘इंडिया’ गठबंधन से जुड़े राजनीतिक दलों की बैठक

    लोस चुनाव 2024 के लिए सभी राजनीतिक दल व निर्दल्य प्रत्याशी सीट हासिल करने की जद्दो जहेद में जुटे हैं। प्रदेश की पांचों सीटों के लिए प्रत्याशीयों ने नामांकन कर दिया है।वर्तमान सत्तारूढ़ पार्टी को पराजित करने के लिए सभी विपक्षी दल एकजुट हो गए हैं और इस गठबंधन को ‘इंडिया’ नाम दिया गया है। हरिद्वार संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की डोईवाला विधानसभा में भी इस गठबंधन को देखा जा सकता है। बृहस्पतिवार को माजरी ग्रांट में इंडिया गठबंधन से जुड़े राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीतिक बैठक का आयोजन किया। इसमें कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी और संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे और लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा कर रणनीति बनाई। बैठक में आप से राजू मौर्य, विजय पाठक, कम्युनिस्ट पार्टी के याकूब अली, संयुक्त किसान मोर्चा से ताजेंद्र सिंह, कांग्रेस से जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल, महेंद्र भट्ट, करतार नेगी, किसान नेता उम्मेद बोरा, सुनील वर्मन आदि लोग मोजूद थे।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments