HomeHindi Newsजम्मू- कश्मीर के तेज गेंदबाज को बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया से...

जम्मू- कश्मीर के तेज गेंदबाज को बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया से जुड़ने का आया बुलावा

भारत और बांग्लादेश की टीम के बीच 19 सितंबर से चेन्नई के मैदान पर खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। विराट कोहली, रोहित शर्मा की भी टीम इंडिया में वापसी हो गई है जो कि लगातार आराम कर रहे थे। लंबे अरसे बाद ऋषभ पंत की भी टेस्ट टीम में वापसी हो गई है।

लेकिन एक बड़ा अपडेट टीम इंडिया के एक नेट गेंदबाज को लेकर सामने आया है जिसमें जम्मू कश्मीर के रहने वाले और लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम के लिए खेलने वाले तेज गेंदबाज को टीम इंडिया में नेट गेंदबाज के तौर पर जगह मिली है।

जम्मू कश्मीर के रहने वाले युद्धवीर सिंह चारक को नेट गेंदबाज के तौर पर आया टीम इंडिया का बुलावा

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक युद्धवीर सिंह के करीबी सूत्र ने कहा, उन्हें कल फ़ोन आया और 12 सितंबर को चेन्नई में रिपोर्ट करने को कहा गया। यह उनके लिए बहुत अच्छी ख़बर है- भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए एक कदम।

आपको बता दें कि युद्धवीर सिंह को आईपीएल 2023 में लखनऊ ने खरीदा था और अभी तक उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए पांच मुकाबले खेले हैं। चार फर्स्ट क्लास मैच होने के बावजूद, अपनी तेज गति के कारण उन्हें भारतीय खेमे में जगह मिली है। वह 12 सितंबर को चेन्नई में टीम इंडिया के साथ जुड़ जाएंगे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments