More
    HomeHindi NewsChhattisgarh Newsमहान बलिदान देने वाले वीरों का है दिन.. 78वें स्वतंत्रता दिवस पर...

    महान बलिदान देने वाले वीरों का है दिन.. 78वें स्वतंत्रता दिवस पर महापुरुषों को किया नमन

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। एआईएमआई प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कुरुक्षेत्र में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, विजयवाड़ा में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने नडियाद, खेड़ा में, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में, उप्र के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में और कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

    नए भारत के दर्शन कर रहे हम सब

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के संकट को देखते हुए हमारा कर्तव्य है कि प्रकृति की रक्षा और संरक्षण में योगदान दें। इस दिशा में, मैं सभी से पौधे लगाने का आग्रह करता हूं। वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देता हूुं। मैं उन वीरों को नमन करता हूं जिन्होंने देश के लिए अपना बलिदान दिया। पीएम मोदी के सुरक्षित हाथों में आज हम सब एक नए भारत का दर्शन कर रहे हैं। 10 वर्षों के दौरान हमने नए भारत के दर्शन किए हैं। वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि आजादी का ये पर्व जन-जन का पर्व है। हर भारतवासी के लिए गौरव का दिन है। आज का दिन महान बलिदान देने वाले वीरों का दिन है, मैं सभी वीरों को श्रद्धांजलि देता हूं। मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई। हम सभी विकसित मध्य प्रदेश और विकसित भारत के लिए आगे बढ़ें। यह क्षण वीरों के बलिदान के बाद आया है हम उन्हें कभी नहीं भूलेंगे।

    वीरों को नमन : नड्डा

    केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि जब देश अपना 78वें स्वतंत्रता दिवस मना रहा है तब हम उन वीरों को याद करते हैं जिन्होंने अपने प्राणों का बलिदान दिया। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सभी प्रदेशवासियों को इस 78वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। विकसित राजस्थान के लिए हमारी सरकार काम करेगी। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत और विकसित राजस्थान बनेगा। आज मैं उन महापुरुषों को नमन करता हूं जिन्होंने अपने जीवन को देश पर न्योछावर कर दिया।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments