HomeHindi NewsChhattisgarh Newsछत्तीसगढ़ में जनदर्शन 8 अगस्त को.. जनता से रूबरू होंगे सीएम साय

छत्तीसगढ़ में जनदर्शन 8 अगस्त को.. जनता से रूबरू होंगे सीएम साय

मुख्यमंत्री निवास में होने वाला साप्ताहिक जनदर्शन का कार्यक्रम गुरुवार 8 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे से 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जनदर्शन में आम जनता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से रूबरू होकर अपने आवेदन/समस्या रख सकेंगे और समाधान प्राप्त कर सकेंगे। जनदर्शन में बड़ी संख्या में प्रदेश की जनता आती है और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सीधे अपनी समस्या सुनाती है। प्रत्येक सप्ताह होने वाला जनदर्शन कार्यक्रम बेहद लोकप्रिय है। पिछले दो हफ्ते से किन्ही कारणों से जनदर्शन कार्यक्रम नहीं हो पा रहा था। अब जनदर्शन कार्यक्रम होने से जनता को राहत मिली है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments