HomeHindi NewsHaryanaओलंपिक में विनेश फोगाट ने रचा इतिहास.. हॉकी टीम हारी, अब कांस्य...

ओलंपिक में विनेश फोगाट ने रचा इतिहास.. हॉकी टीम हारी, अब कांस्य पदक की उम्मीद

भारतीय कुस्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली पहलवान विनेश फोगाट ने इतिहास रच दिया। उन्होंने पेरिस ओलंपिक में 50 किलोग्राम भारवर्ग में हुए सेमीफाइनल मुकाबले में क्यूबा की पहलवान लोपेज गुजमान को 5-0 से हरा दिया। इससे उनका रजत पदक तो पक्का हो ही गया है, लेकिन देश को उनसे गोल्ड की आस है। हरियाणा के चरखी दादरी में रहने वाले विनेश फोगाट के चाचा महावीर फोगाट और बलाली गांव के ग्रामीणों ने विनेश फोगाट के फाइनल में पहुंचने पर जश्न मनाया। चाचा महावीर फोगाट ने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि वो गोल्ड मेडल लेकर आएगी। उसने बहुत अच्छा और वो आगे भी अच्छा खेलेगी। पूरा देश खुश है।

जर्मनी को पार नहीं कर पाया भारत

पुरुष हॉकी के सेमीफाइनल में भारत की उम्मीदें परवान नहीं चढ़ पाई। इस अहम मुकाबल में भारत जर्मनी से 2-3 से हार गया। भारत कांस्य पदक के लिए अब स्पेन से भिड़ेगा। पुरुष हॉकी के सेमीफाइनल मैच में भारत की हार के बाद हरियाणा के सोनीपत निवासी भारतीय हॉकी खिलाड़ी सुमित वाल्मीकि के भाई जय सिंह ने कहा कि टीम ने बहुत अच्छा खेला। हमारे पास अभी भी पदक जीतने का मौका है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments