HomeHindi NewsHaryanaJJP नेता भाग सिंह दमदमा BJP में शामिल.. सीएम नायब सिंह ने...

JJP नेता भाग सिंह दमदमा BJP में शामिल.. सीएम नायब सिंह ने किया स्वागत

हरियाणा के कालका से वरिष्ठ जेजेपी नेता भाग सिंह दमदमा ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों में आस्था जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि भाजपा परिवार में आपका समर्थकों सहित स्वागत है। आपके भाजपा में शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी। आपके और आपके समर्थकों का भाजपा परिवार में स्वागत अभिनंदन है। गौरतलब है कि हरियाणा में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा के चुनाव होने हैं।

कार्यकारी जिलाध्यक्ष व प्रदेश प्रवक्ता थे भाग सिंह दमदमा

जेजेपी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष व प्रदेश प्रवक्ता भाग सिंह दमदमा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता व सभी दायित्वों से इस्तीफा दिया है। उन्होंने एक पत्र जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला को भेजा है। उन्होंने बताया कि वह कार्यकारी जिला अध्यक्ष पंचकूला व प्रदेश प्रवक्ता के तौर पर पार्टी को सेवाएं दे रहे थे। पार्टी की ओर से मिले मान-सम्मान पर उन्होंने आभार प्रकट किया है। डमडमा ने कहा कि अब वह निजी कारणों से पार्टी को सेवाएं जारी नहीं रख सकते। इस त्यागपत्र के साथ ही तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं सभी दायित्वों से मुक्त माना जाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments