HomeHindi NewsHaryanaपरिवार पहचान पत्र की 91% शिकायतें निपटाईं.. हरियाणा के सीएस ने बताया...

परिवार पहचान पत्र की 91% शिकायतें निपटाईं.. हरियाणा के सीएस ने बताया उपलब्धि

हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद की अध्यक्षता में समाधान शिविरों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान बताया गया कि जिला एवं उपमंडल स्तर पर आयोजित समाधान शिविरों में परिवार पहचान पत्र से संबंधित प्राप्त शिकायतों में से 91 प्रतिशत का समाधान कर दिया गया है। मुख्य सचिव प्रसाद ने बताया कि समाधान प्रकोष्ठ में परिवार पहचान पत्र से संबंधित 30,831 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अब तक 28,138 का समाधान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि इन शिविरों में जनता की सकारात्मक प्रतिक्रिया रही है।

यह है परिवार पहचान पत्र योजना

परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) का प्राथमिक उद्देश्य हरियाणा में सभी परिवारों का प्रामाणिक, सत्यापित और विश्वसनीय डेटा तैयार करना है। पीपीपी हरियाणा में प्रत्येक परिवार की पहचान करता है और परिवार की बुनियादी डेटा को डिजिटल प्रारूप में परिवार की सहमति से प्रदान करता है। परिवार को आठ अंकों का परिवार-आईडी प्रदान किया जाएगा। फैमिली डेटा के ऑटोमैटिक अपडेशन को सुनिश्चित करने के लिए फैमिली आईडी को बर्थ, डेथ और मैरिज रिकॉर्ड से जोड़ा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments