बिहार के मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कर्पुरी ठाकुर को मरणोपरांत भारतरत्न देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि जिस कारण भी भारत रत्न दिया, उसकी तारीफ की जानी चाहिए। आजकल लोग अपने परिवार को आगे बढ़ाते हैं, लेकिन कर्पुरी ठाकुर ने ऐसा नहीं किया। कांग्रेस और दूसरी सरकारों ने भी उन्हें भारत रत्न नहीं दिया। नीतीश का यह बयान भाजपा से नजदीकियों की ओर इशारा कर रहा है।


