HomeHindi Newsआदिवासी बेटी ने पास की जेईई परीक्षा.. अभावों के बीच ऐसे पाई...

आदिवासी बेटी ने पास की जेईई परीक्षा.. अभावों के बीच ऐसे पाई सफलता

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में आदिवासी समुदाय की लडक़ी ने कमाल कर दिया है। यहां रहने वाली रोहिणी ने जेईई परीक्षा पास करने में सफलता हासिल कर ली है। वह अब राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, त्रिची में प्रवेश लेगी। रोहिणी का जीवन बेहद ही साधारण और ग्रामीण परिवेश का है। उसका पक्का मकान जरूर है, लेकिन खाना अभी भी चूल्हे में ही बनता है। वह अपने खेत में निंदाई, बोवनी से लेकर हर काम करती है। इस बीच वह समय निकालकर पढ़ाई भी करती है। छोटे से गांव से आगे निकलकर उसने यह मुकाम तय किया है, जो कि शहरों में सुविधाओं के बीच रह रहे बच्चों के लिए एक मिसाल है कि कैसे अभावों और छोटी सी जगह में रहकर हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments