HomeHindi NewsHaryanaसतीश पूनिया संभालेंगे हरियाणा की कमान, सारथी बनेंगे सुरेंद्र सिंह नागर

सतीश पूनिया संभालेंगे हरियाणा की कमान, सारथी बनेंगे सुरेंद्र सिंह नागर

बीजेपी ने हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी हैं। पूनिया राजस्थान में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। उनको संगठन का मजबूत नेता माना जाता है। पूनिया के पास लोकसभा चुनाव में भी हरियाणा की जिम्मेदारी थी। इस बार माना जा रहा था कि हरियाणा में बीजेपी 2 से 3 सीट पर सिमट जाएगी लेकिन पूनिया ने पार्टी को 5 सीटें जितवाने में अहम भूमिका अदा की है। पूनिया जाट बिरादरी से आते हैं। ऐसे में उनका राज्य में फायदा मिल सकता है।

सीएम ने दी बधाई

भाजपा राजस्थान के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया को हरियाणा प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर को प्रदेश सह-प्रभारी नियुक्त किए जाने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

10 साल से बीजेपी की सत्ता

हरियाणा विधानसभा के चुनाव के लिए लगभग 3 माह का वक्त ही शेष रह गया है। ऐसे में दोनों पार्टियों भाजपा और कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। राज्य में 10 साल से भाजपा काबिज है। ऐसे में गुटबाजी में फंसी कांग्रेस के लिए जीत हासिल करना बड़ी चुनौती होगी। गृहमंत्री अमित शाह राज्य का दौरा कर चुके हैं, जिसके बाद भाजपा ने तैयारियां को मुकम्मल रूप देना शुरू कर दिया है। कांग्रेस में अभी खामोशी है। संभवत: दिल्ली के दखल के बाद हलचल शुरू हो।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments