More
    HomeHindi NewsHaryanaहरियाणा में भारत की 2 प्रतिशत आबादी, लेकिन सेना में इतनी है...

    हरियाणा में भारत की 2 प्रतिशत आबादी, लेकिन सेना में इतनी है हिस्सेदारी

    हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल रोहतक में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के महानायक ‘नेताजी’ सुभाष चन्द्र बोस जी की जयंती पर उन्हें नमन एवं वंदन किया। सीएम ने कहा कि हरियाणा भले ही भारत की आबादी का 2 प्रतिशत है, लेकिन देश की सेवा एवं रक्षा करने के नाते हमारे हरियाणा के जवानों की संख्या पूरी सेना का 10 से 11 प्रतिशत है। यह दिखाता है कि हमारे युवाओं में आज भी देश सेवा का जज्बा है। उन्होंने कहा कि ‘नेताजी’ सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व में हरियाणा के रेवाड़ी से हरि सिंह जी, मंगल सिंह जी और महेंद्रगढ़ से जय प्रकाश जी भी ‘इंडियन नेशनल आर्मी’ के सदस्य थे। उन्हें सम्मानित किया गया है और सीएम ने उनकी लंबी आयु की कामना की।
    स्वाधीनता की लौ प्रज्ज्वलित की
    सीएम मनोहर लाल ने कहा कि जब देश अपनी स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ रहा था, तब ‘नेताजी’ सुभाष चन्द्र बोस ने भारतवासियों में स्वाधीनता की लौ प्रज्ज्वलित की तथा लोगों के मन में आत्मविश्वास भरा। यह भारत-भूमि का प्रताप है कि प्रत्येक काल में कोई न कोई महान व्यक्तित्व इस धरा पर जन्म लेता रहा है, जिनका जीवन हमें नैतिकता एवं राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments