HomeHindi NewsEntertainmentफिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' को यह रिस्पांस.. सावी और छोटा भीम...

फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ को यह रिस्पांस.. सावी और छोटा भीम के हुए ये हाल?

आईपीएल और लोकसभा चुनाव के अलावा चिलचिलाती धूप में दर्शकों का रुझान सिनेमाघरों की ओर कम हुआ था। लेकिन 31 मई को यह इंतजार खत्म हुआ और मिस्टर एंड मिसेज शाही ने इस खालीपन को भर दिया। राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। हालांकि दूसरे दिन इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी हो गई। वहीं इससे पहले दिव्या खोसला की सावी और छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान के हालत ठीक नहीं हैं।

ऐसा रहा कलेक्शन

मिस्टर एंड मिसेज माही ने पहले दिन 6.75 करोड़ का बिजनेस किया। हालांकि दूसरे दिन फिल्म 4.60 करोड़ रुपए ही कमा पाई। दो दिन में इस फिल्म ने 11.35 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। वहीं वल्र्डवाइल्ड कलेक्शन 13.10 करोड़ है। वहीं दिव्या खोसला, अनिल कपूर और हर्षवर्धन राणे की फिल्म सावी कुछ खास नहीं कर पाई। पहले दिन इसने 1.60 करोड़ कमाए, जबकि दूसरे दिन 20 लाख ज्यादा कमाई की। वल्र्डवाइड कलेक्शन 3.95 करोड़ है। वहीं छोटा भी भी कमाल नहीं कर पाई। पहले दिन 0.65 और दूसरे दिन 0.52 करोड़ कमाए। कुल कलेक्शन 1.17 करोड़ है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments