HomeHindi NewsHaryanaवंदे भारत का बज रहा है डंका.. बुलेट ट्रेन का काम भी...

वंदे भारत का बज रहा है डंका.. बुलेट ट्रेन का काम भी तेज: धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरियाणा गुरुग्राम में सभा की। लोकसभा चुनाव पर उन्होंने कहा कि हरियाणा में मैं अनेक स्थानों पर गया हूं। हम हरियाणा की 10 की 10 सीटें जीतेंगे और 400 पार करेंगे। फरीदाबाद में पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में तेजी से विकास हुआ है। भारत का डंका हर क्षेत्र में बजा है। पिछले 10 वर्षों में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए अभुतपूर्व गति से काम हुआ है। यही वजह है कि आज भारत की वंदे भारत ट्रेन विश्व में भारत का डंका बजा रही है और बुलेट ट्रेन का काम भी बहुत तेजी से चल रहा है।

9 लाख लोग कर चुके चारधाम के दर्शन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा पर कहा कि अब तक लगभग 9 लाख लोगों ने चार धाम के दर्शन कर लिए हैं। सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि अपनी यात्रा रजिस्ट्रेशन के बाद ही शुरू करें। इस बार राज्य सरकार ने यात्रियों की सुविधाओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की हैं। सरकार का प्रयास है कि रजिस्ट्रेशन के बाद ही यात्रा शुरू हो, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े। मौसम को देखते हुए भी यात्रा शुरू करने की सलाह राज्य सरकार देती रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments