अयोध्या अब देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर के लिए आस्था का सबसे बड़ा केंद्र बनने जा रहा है। 22 जनवरी को श्री राम जन्मभूमि में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है। पूरा देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर के लोग इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच गुरुवार शाम भगवान राम लला को गर्भगृह में विराजित कर दिया गया है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद ही भक्तो को प्रभु राम के दर्शन मिल पाएंगे। अभी प्रभु आँखे मूंदे हुए हैं।

लेकिन प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही रामलला की पूर्ण प्रतिमा की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है। इस तस्वीर में प्रभु श्री राम की प्रतिमा से पर्दा हटा दिया गया है। रामलला की यह प्रतिमा सहस्त्रो कामदेवों की सुंदरता को फीका कर देने वाली है। प्रभु की मंद मुस्कान को जिसने भी देखा वह बस यही कह पाया कि अद्भुत,अनमोल और अविस्मरणीय।