HomeHindi Newsवेंकेटेश, नितीश राणा की बल्लेबाजी की बदौलत 150 पार पहुंचा KKR का...

वेंकेटेश, नितीश राणा की बल्लेबाजी की बदौलत 150 पार पहुंचा KKR का स्कोर

कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर खेले जा रहे आईपीएल के मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए हैं और 158 रनों की चुनौती मुंबई इंडियंस की टीम के सामने रखी है।

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम की ओर से वेंकेटेश अय्यर ने 21 गेंद में 42 रनों की पारी खेली। जिसमें 6 चौके और दो छक्के शामिल रहे। इसके अलावा नितीश राणा ने 23 गेंद में 33 रन बनाए। रसेल ने 24 और रिंकू सिंह ने 20 रनों की पारी खेली। मुंबई इंडियंस की टीम की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 39 रन देकर 2 सफलता हासिल की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments