t20 विश्व कप 2024 के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान हो गया है। और इस 15 सदस्यीय टीम में जो सबसे हैरान करने वाला फैसला है वो रिंकू सिंह का 15 सदस्यीय दल में ना होना है। रिंकू सिंह को रिजर्व खिलाड़ियों में जगह दी गई है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। 5-6 महीने पहले तक यह कहा जा रहा था कि रिंकू सिंह को हर हाल में t20 विश्व कप की टीम में जगह मिलेगी,लेकिन ऐसा नही हो पाया है।
वर्ल्ड कप की टीम में चयन न होने से टूटा रिंकू सिंह का दिल
भारत की t20 विश्व कप की टीम का चयन होने के बाद रिंकू सिंह के पिता ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि “हमें उम्मीदें तो पूरी थी कि रिंकू सिंह का सेलेक्शन होगा। हमने मिठाइयां भी मंगवाकर रखी थी। हमने सोचा था वह प्लेइंग 11 में खेलेगा। इसलिए थोड़ा दुखी भी है उसका दिल टूटा है। उसने अपनी मां से बात की और बताया कि उसका नाम 11 में नहीं है।
आपको बता दे रिंकू सिंह का प्रदर्शन भारतीय टीम के लिए बेहद शानदार रहा है। रिंकू सिंह ने भारत के लिए जितने भी T20 मुकाबले खेले हैं सभी में रन बनाए हैं। रिंकू सिंह का स्ट्राइक रेट 176 का है और औसत उनका 89 का है भारत के लिए खेलते हुए हैं। लेकिन इसके बावजूद वह अपनी जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाए हैं।