राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने मुंबई इंडियंस की टीम को 9 विकेट से हरा दिया। इस मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतक जड़ दिया। यशस्वी जयसवाल इस आईपीएल 2024 में खराब फार्म से जूझ रहे थे। लेकिन मुंबई के खिलाफ शतक जड़कर उन्होंने फॉर्म में वापसी कर ली है।
एक बार फिर से t20 विश्व कप के लिए जायसवाल ने ठोक दी दावेदारी
आईपीएल 2024 में यशस्वी जायसवाल का फॉर्म अच्छा नहीं चल रहा था और सवाल उठ रहे थे कि जायसवाल शायद ही t20 विश्व कप की टीम में चुने जाएं। लेकिन अब उन्होंने शतक जड़कर एक बार फिर से दावेदारी ठोक दी है। अब चयनकर्ता एक बार फिर से सब जायसवाल को लेकर विचार करते नजर आ सकते हैं। क्योंकि रोहित शर्मा के साथ यशश्वी जायसवाल की काफी बातचीत हो रही थी।


