More
    HomeHindi Newsरेगिस्तान वाले खाड़ी देशों में बाढ़.. यह कारण हैं जिम्मेदार

    रेगिस्तान वाले खाड़ी देशों में बाढ़.. यह कारण हैं जिम्मेदार

    संयुक्त अरब अमीरात यानि यूएई और ओमान सहित खाड़ी देशों में पिछले हफ्ते भारी बारिश हुई और बाढ़ से हालात बन गए। चूंकि यूएई और दुबई समेत खाड़ी देश रेगिस्तानी क्षेत्र हैं, जहां बारिश न के बराबर होती है। ऐसे में यहां मूसलाधार बारिश से सब कुछ जलमग्र हो गया। इससे दुनियाभर के मौसम वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ गई है। उनका मानना है कि खाड़ी देशों में बाढ़ की बड़ी वजह क्लाउड सीडिंग यानि कि आर्टिफिशियल बारिश है। मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी भी दी है कि आने वाले समय में देशों के बीच यह कवायद मौसम युद्ध की शक्ल ले सकता है। अगर ऐसा हुआ तो इसके परिणाम विनाशकारी होंगे।

    24 घंटे में करीब 6 इंच बारिश

    दुबई में 24 घंटों में 142 यानि कि करीब 6 इंच बारिश हुई है, जो कि एक रिकॉर्ड है। इतनी बारिश तो यहां एक साल में होती है। इतनी बारिश होने से शहर पानी-पानी हो गया और एयरपोर्ट में पानी भरने के कारण कई फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ीं। शहर के कई क्षेत्र जलमग्र होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

    1940 से हो रही क्लाउड सीडिंग

    दुबई में 1940 के दशक से ही क्लाउड सीडिंग की तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। इसके तह विशेष फ्लयर्स से लैस विमान बारिश को प्रोत्साहित करने के लिए बादलों में नमक छोड़ते हैं। इससे बारिश होती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस तकनीक से कई देशों में अस्थिरता का माहौल बनेगा, जो कि मौसम युद्ध में तब्दील हो सकता है। प्राकृतिक वर्षा पैटर्न में हस्तक्षेप से इस तरह की घटनाएं बढ़ेंगी। चीन इसका जीता जागता उदाहरण है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments