More
    HomeHindi Newsभारत के सबसे सफल कप्तान है महेंद्र सिंह धोनी,पूर्व खिलाड़ी का बड़ा...

    भारत के सबसे सफल कप्तान है महेंद्र सिंह धोनी,पूर्व खिलाड़ी का बड़ा बयान

    चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के बीच आज आईपीएल 2024 का मुकाबला खेला जाना है। महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ चुके हैं और ऋतुराज गायकवाड टीम की कमान संभाल रहे हैं। अब कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर गौतम गंभीर ने धोनी की कप्तानी को लेकर बड़ा बयान दिया है और उन्हें भारत का अब तक का सबसे सफल कप्तान बता दिया है।

    भारत के अब तक के सबसे सफल कप्तान है महेंद्र सिंह धोनी: गौतम गंभीर

    गौतम गंभीर और महेंद्र सिंह धोनी के बीच रिश्ते हमेशा अनबन वाले ही रहे हैं। सोशल मीडिया पर लगातार धोनी और गौतम गंभीर की दोस्ती और दुश्मनी दोनों को लेकर सवाल उठते रहते हैं। गौतम गंभीर हमेशा इस बात की चर्चा करते हैं कि वर्ल्ड कप में जीत का क्रेडिट सिर्फ धोनी को दिया गया बल्कि पूरी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया था।

    लेकिन अब उन्होंने मैच से पहले धोनी को सबसे सफल कप्तान भारत का बता दिया है। स्टार स्पोर्ट्स पर एक इंटरव्यू के दौरान गौतम गंभीर ने कहा है कि भारत के लिए तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतना आसान नहीं है वह काम सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी ने किया है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments