राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच वानखेड़े मैदान पर आईपीएल 2024 का मुकाबला खेला गया है। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने बड़ी आसानी से मुंबई इंडियंस की टीम को हरा दिया। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा कुछ खास नहीं कर सके और पहली गेंद पर शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।
लेकिन रोहित के प्रति फैंस की दीवानगी बिल्कुल भी कम नहीं हुई। और जब रोहित शर्मा फील्डिंग कर रहे थे तब अचानक से एक फैन तेजी से दौड़ लगाता हुआ सीधा रोहित शर्मा की तरफ भाग गया और रोहित शर्मा से जाकर गले लग गया। रोहित शर्मा ने भी फैन को निराश नहीं किया और उनसे गले मिल लिए। उसके बाद उस फैन ने ईशान किशन को भी गले लगा लिया।
रोहित शर्मा का प्रदर्शन अभी तक इस आईपीएल 2024 में कुछ खास नहीं रहा है। दो पारियों मे रोहित शर्मा बड़ी पारियां नहीं खेल पाए हैं। तो इस पारी में रोहित शर्मा अपना खाता भी नहीं खोल सके और ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर आउट हो गए।