More
    HomeHindi Newsक्या दो खेमों में बंट गई है मुंबई इंडियंस की टीम?

    क्या दो खेमों में बंट गई है मुंबई इंडियंस की टीम?

    मुंबई इंडियंस और सनराजइर्स हैदराबाद की टीम के बीच आईपीएल 2024 का मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम को 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा और मुंबई इंडियंस की टीम की लगातार दूसरी हार इस आईपीएल 2024 में हो गई है।

    इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाए और आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया। मुंबई के गेंदबाजों कि मुकाबले में जमकर धुनाई हुई।

    इस मुकाबले में हार के बाद सोशल मीडिया पर तमाम तरह की खबरें चल रही है कि मुंबई इंडियंस की टीम दो खेमों में बट गई है। एक खेमा रोहित शर्मा जसप्रीत बुमराह तिलक वर्मा का है। तो वहीं दूसरा खेमा कप्तान हार्दिक पांड्या ईशान किशन और अन्य खिलाड़ियों का है। इस तरह की बातें लगातार रिपोर्ट्स में भी कहीं जा रही है।

    जाहिर सी बात है जब से रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की टीम की कप्तानी से हटाया गया फॉर्मर क्रिकेटर भी लगातार हार्दिक पांड्या की कप्तानी को लेकर सवाल उठा रहे हैं। अब ऐसा तो नहीं है कि पिछले 3 साल से रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस को टीम को लगातार ट्रॉफी जिता रहे थे। रोहित शर्मा की कप्तानी में भी मुंबई इंडियंस की टीम में लगातार 14 में से 9-9 मैच हारे हैं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments