More
    HomeHindi Newsचेन्नई ने बदला अपना कप्तान, महेंद्र सिंह धोनी ने छोड़ी कप्तानी

    चेन्नई ने बदला अपना कप्तान, महेंद्र सिंह धोनी ने छोड़ी कप्तानी

    आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होना है। पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम के बीच चेन्नई के मैदान पर खेला जाना है। आईपीएल शुरू होने से पहले आज चेन्नई में आईपीएल के सभी कप्तानों का एक फोटो शूट हुआ जिसमें महेंद्र सिंह धोनी नदारद रहे।

    और आईपीएल ने एक फोटो ट्वीट की जिसमें उन्होंने नौ कप्तानों का जिक्र किया उसमें महेंद्र सिंह धोनी नहीं थे। और पता चला कि महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई की कप्तानी छोड़ दी और ऋतुराज गायकवाड चेन्नई के नए कप्तान बन गए हैं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments