जन अधिकार पार्टी के मुखिया पप्पू यादव जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कल ही लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव से मुलाकात की है। अब वे कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं। पप्पू यादव का कहना है कि बातचीत हो गई है। जल्द ही अंतिम मुहर लग जाएगी। इससे पहले पप्पू यादव राजद के साथ मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं। अब उनकी पार्टी का कांग्रेस में विलय होने वाला है। ऐसे में महागठबंधन का कुनबा बढ़ जाएगा।
महागठबंधन का बढ़ेगा कुनबा.. कांग्रेस में शामिल होंंगे पप्पू यादव
RELATED ARTICLES