HomeHindi Newsकमिंस ने हासिल की एक और बड़ी उपलब्धि

कमिंस ने हासिल की एक और बड़ी उपलब्धि

ऑस्ट्रेलिया की टीम के कप्तान पैट कमिंस इस वक्त अपने उस स्वर्णिम दौर से गुजर रहे हैं जहां पर हर क्रिकेटर उस दौर से गुजरने का सपना देखता है। यानी पैट कमिंस के अगर बीते एक साल के प्रदर्शन की बात करें तो पैट कमिंस ने बतौर कप्तान ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला जितवाया। उसके बाद 2023 का 50 ओवरों का विश्व कप भी पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने जीता। और अब पैट कमिंस ने एक और बड़ी उपलब्ध दिया हासिल कर ली है।

कमिंस ने जीता आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का अवार्ड

ऑस्ट्रेलिया की टीम के कप्तान पैट कमिंस ने पाकिस्तान के खिलाफ हाल ही में टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है। और ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभाई है। यही वजह है कि कमिंस को दिसंबर माह का आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का अवार्ड दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments