तिहाड़ जेल से रिहाई के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सिविल सोसाइटी और राजनीतिक एक्टिविस्ट्स पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में सीजेपी (CJP) नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने आधिकारिक नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया है, जबकि अजिंक्य शिंदे को भी जांच में शामिल होने के लिए समन भेजा गया है।
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार, इन सभी नेताओं को सरकारी आदेशों के कथित उल्लंघन और जंतर-मंतर पर अनधिकृत रूप से प्रवेश करने के मामले में तलब किया गया है। यह कार्रवाई उस घटना से जुड़ी है जब नियमों की अनदेखी कर प्रदर्शन या गतिविधियों को अंजाम दिया गया था।
गौरतलब है कि हाल ही में इन नेताओं को कुछ शर्तों, लिखित माफीनामे और बॉन्ड भरने के बाद तिहाड़ जेल से रिहाई मिली थी, लेकिन अब पुलिस इस पूरे मामले में कानूनी पहलुओं और अन्य आरोपों की गहराई से जांच कर रही है। क्राइम ब्रांच की ओर से इन्हें जल्द से जल्द जांच में शामिल होने का निर्देश दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई से राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ गई है।


