More
    HomeHindi Newsयूँ ही नहीं डर रहे थे ट्रंप, इवांका की हत्या की साजिश,...

    यूँ ही नहीं डर रहे थे ट्रंप, इवांका की हत्या की साजिश, IRGC से मिली थी ट्रेनिंग

    अमेरिकी अधिकारियों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप की हत्या की साजिश रचने के आरोप में एक इराकी नागरिक को गिरफ्तार किया है। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, 32 वर्षीय आरोपी मोहम्मद बाकर साद दाउद अलग-सादी ने इवांका ट्रंप को मारने की कसम खाई थी और उसके पास फ्लोरिडा स्थित इवांका के घर का नक्शा भी बरामद हुआ है।

    साजिश के पीछे का मुख्य कारण

    • कासिम सुलेमानी की मौत का बदला: जांच में सामने आया है कि आरोपी मोहम्मद बाकर, ईरान की एलीट कुद्स फोर्स के पूर्व चीफ कासिम सुलेमानी की हत्या का बदला लेना चाहता था। सुलेमानी छह साल पहले (2020 में) बगदाद में डोनाल्ड ट्रंप के पहले राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान किए गए एक अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया था.
    • आरोपी का बयान: वाशिंगटन में इराकी दूतावास के पूर्व डिप्टी डिफेंस अताशे इंतेफाद कानबर के मुताबिक, सुलेमानी की मौत के बाद मोहम्मद बाकर लोगों से कहता फिरता था, “हमें इवांका को मारना होगा, ताकि हम ट्रंप के घर को उसी तरह जला सकें, जैसे उसने हमारे घर को जलाया था।”

    IRGC से मिली थी ट्रेनिंग और सोशल मीडिया पर दी धमकी

    • ईरान से संबंध: इराकी नागरिक मोहम्मद बाकर को ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने ट्रेनिंग दी थी. वह ईरान समर्थित मिलिशिया कताइब हिजबुल्लाह का एक वरिष्ठ सदस्य है.
    • खुली चुनौती: आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर इवांका ट्रंप और जेरेड कुशनर के फ्लोरिडा स्थित घर के इलाके का नक्शा पोस्ट किया था. इसके साथ अरबी भाषा में धमकी देते हुए उसने लिखा था, “इस तस्वीर को देखो और जान लो कि न तो तुम्हारे महल और न ही सीक्रेट सर्विस तुम्हारी रक्षा कर पाएगी। हमारा बदला बस समय की बात है।”

    सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, आरोपी निगरानी और विश्लेषण के चरण में था. उसे तुर्की में गिरफ्तार करने के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया है, जहां वह वर्तमान में ब्रुकलिन के मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में एकांत कारावास में है.

    बेटे की शादी में ट्रंप को डर

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सबसे बड़े बेटे, डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की शादी में शामिल होने को लेकर मीडिया के सामने एक दिलचस्प बयान दिया है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप जूनियर इसी वीकेंड बहामास में मॉडल और सोशलाइट बेटिना एंडरसन के साथ एक निजी समारोह में शादी करने जा रहे हैं। जब ओवल ऑफिस में पत्रकारों ने राष्ट्रपति ट्रंप से पूछा कि क्या वे इस शादी में शामिल होंगे, तो उन्होंने अपने चिरपरिचित अंदाज में मजाकिया और तंज भरा जवाब दिया।

    ट्रंप ने कहा, “मेरा बेटा चाहता है कि मैं वहां जाऊं… लेकिन यह मेरे लिए सही समय नहीं है। मेरे सामने ईरान (तनाव) जैसी चीजें हैं। यह एक ऐसी स्थिति है जहां मैं जीत नहीं सकता। अगर मैं शादी में शामिल होता हूं, तो भी मारा जाऊंगा। अगर मैं शामिल नहीं होता हूं, तो भी मारा जाऊंगा।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments