More
    HomeHindi NewsDelhi Newsक्या चुनाव लड़ेगी कॉकरोच जनता पार्टी, फाउंडर अभिजीत ने दिया जवाब

    क्या चुनाव लड़ेगी कॉकरोच जनता पार्टी, फाउंडर अभिजीत ने दिया जवाब

    सोशल मीडिया पर महज चंद दिनों में लाखों युवाओं को जोड़ने वाली ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) इन दिनों देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। इंस्टाग्राम पर सनसनी मचाने वाले इस डिजिटल मूवमेंट के संस्थापक अभिजीत ने आजतक को दिए इंटरव्यू में पार्टी के भविष्य और इसके राजनीतिक एजेंडे को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। जब अभिजीत से पूछा गया कि क्या यह पार्टी अंदरखाने आम आदमी पार्टी (AAP) या अरविंद केजरीवाल से जुड़ी है, तो उन्होंने साफ इनकार किया। अभिजीत ने स्पष्ट किया कि कॉकरोच जनता पार्टी पूरी तरह से स्वतंत्र है और इसका किसी भी स्थापित राजनीतिक दल या विचारधारा से कोई लेना-देना नहीं है। यह किसी के इशारे पर काम नहीं कर रही है।

    2029 के चुनावों पर क्या है प्लान?

    भविष्य की रणनीति और साल 2029 के लोकसभा चुनावों में उतरने के सवाल पर फाउंडर अभिजीत ने कहा कि फिलहाल उनका इरादा सीधे तौर पर चुनाव लड़ने का नहीं है। उन्होंने कहा, “हमारा मकसद चुनावी राजनीति में उतरना नहीं, बल्कि जेन-जी (Gen-Z) और देश के युवाओं की आवाज बनना है।”

    अभिजीत के मुताबिक, यह पार्टी युवाओं के गुस्से, बेरोजगारी, पेपर लीक और व्यवस्था के प्रति उनकी नाराजगी को बयां करने का एक माध्यम है। उनका मुख्य एजेंडा मीम्स और व्यंग्य के जरिए हर स्थापित राजनीतिक दल को आईना दिखाना और जनता के जरूरी मुद्दों पर जवाबदेही तय करना है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments