HomeHindi NewsIPL 2024 से पहले LSG ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी...

IPL 2024 से पहले LSG ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी को बनाया सहायक कोच

आईपीएल की नई फ्रेंचाइजी टीम लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम ने आईपीएल 2024 से पहले एक बड़ा फैसला किया है। लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम ने अपने नए सहायक कोच का ऐलान कर दिया है। दक्षिण अफ्रीका की टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी लांस क्लूजनर को लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम ने सहायक कोच नियुक्त किया है।

क्या सही साबित होगा लांस क्लूजनर को साथ जोड़ने का फैसला

लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम की बात की जाए तो लखनऊ की टीम को आईपीएल में आए हुए दो साल हो गए हैं। लखनऊ की टीम ने पहले साल अच्छा प्रदर्शन किया था तो दूसरे साल भी लखनऊ की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। लेकिन दोनों साल ही यह टीम फाइनल तक नहीं पहुंच सकी। अब देखना यह है कि क्लूजनर को टीम के साथ जोड़ने का फैसला कितना सही साबित होता है। क्योंकि क्लूजनर को कोचिंग का अच्छा खासा अनुभव मौजूद है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments