यूपी भाजपा अध्यक्ष पद के लिए पंकज चौधरी ने पहला नामांकन दाखिल किया है। उनके नामांकन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रस्तावक बने हैं, जिससे उनका चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। यदि चौधरी अध्यक्ष बनते हैं, तो मुख्यमंत्री और प्रदेशअध्यक्ष दोनों ही पूर्वी उत्तर प्रदेश के पड़ोसी जिलों- गोरखपुर और महाराजगंज से होंगे।


