More
    HomeHindi NewsDelhi Newsदिल्ली में आप ही रहेगी बॉस.. गुजरात-गोवा-हरियाणा में कांग्रेस बिग ब्रदर

    दिल्ली में आप ही रहेगी बॉस.. गुजरात-गोवा-हरियाणा में कांग्रेस बिग ब्रदर

    दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सीट बंटवारे की घोषणा की। कांग्रेस महासचिव और सांसद मुकुल वासनिक ने कहा कि गुजरात में 26 लोकसभा सीटें हैं। कांग्रेस 24 पर चुनाव लड़ेगी। 2 सीटों – भरूच और भावनगर पर आप के उम्मीदवार होंगे। हरियाणा में आप को एक सीट दी गई है। गोवा में यह तय हुआ है कि कांग्रेस दोनों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस महासचिव और सांसद मुकुल वासनिक ने कहा कि दिल्ली लोकसभा में 7 सीटें हैं। आप 4 सीट नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली में लड़ेगी तो कांग्रेस 3 सीट चांदनी चौक, उत्तर पूर्व और उत्तर पश्चिम पर चुनाव लड़ेगी।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments