नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित और भव्य फिल्म रामायण इन दिनों कास्टिंग और शूटिंग को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। जैसे-जैसे फिल्म की डिटेल्स सामने आ रही हैं, दर्शकों की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, इस माइथोलॉजिकल ड्रामा में बॉलीवुड के 15 से अधिक बड़े कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं, जो इस प्रोजेक्ट को और भी भव्य बना रहे हैं। फिल्म का निर्माण बड़े पैमाने पर किया जा रहा है और नितेश तिवारी इसे भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बनाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। रामायण को तीन भागों में बनाए जाने की योजना है, जिसका पहला भाग अगले साल के अंत तक रिलीज होने की उम्मीद है। इतनी बड़ी स्टारकास्ट और भव्य विजन के साथ, रामायण निश्चित रूप से एक सिनेमैटिक अनुभव होने वाली है।
ये कलाकार निभा रहे भूमिका
फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में, रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी सीता के रूप में नजर आएंगी। इन दोनों की जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं। अन्य प्रमुख किरदारों की बात करें तो यश रावण, सनी देओल हनुमान, लारा दत्ता कैकेयी, अरुण गोविल राजा दशरथ, रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा, तेजस्विनी कोल्हापुरे मंथरा, शिषिर शर्मा वशिष्ठ, हरीश खन्ना सुमंत, प्रशांत कुमार कुंभकर्ण, विजयेंद्र काल्का इंद्रजीत (मेघनाद), अतुल कुलकर्णी नारद मुनि, अनुपम खेर दशरथ के सलाहकार, साकिब सलीम अंगद और करिश्मा खन्ना मंदोदरी बनी हैं।