More
    HomeHindi NewsDelhi Newsदिल्ली में चढऩे लगा है पारा… देश के इन हिस्सों में बारिश...

    दिल्ली में चढऩे लगा है पारा… देश के इन हिस्सों में बारिश का अलर्ट

    दिल्ली में गर्मी का पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। बुधवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, आज शाम को दिल्ली में आंशिक बादल छाए रहेंगे और 15 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और देश के कुछ अन्य हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

    हल्की बारिश के आसार

    उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर लू चल सकती है। हालांकि, 17 मई से तराई वाले इलाकों में बादल छाए रहने और गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में आज मौसम शुष्क रहेगा और गर्मी बढऩे की संभावना है। हालांकि, पहाड़ी जिलों जैसे उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। देश के अन्य हिस्सों की बात करें तो, पूर्वी मध्य प्रदेश में गर्म हवाएं चलेंगी, जबकि दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश में लू का असर जारी रहेगा। मध्य महाराष्ट्र और तेलंगाना में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को गर्मी से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने और बारिश वाले क्षेत्रों में सतर्क रहने की सलाह दी है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments