दिसंबर 2001 में संसद पर पाकिस्तान से आए आतंकियों ने हमला कर दिया था जिसमें देश के जांबाज 9 सुरक्षा कर्मी मारे गए थे। सुरक्षा बलों ने सभी पांच आतंकवादियों को मार गिराया। इस हमले में कुल नौ लोग मारे गए और 18 अन्य घायल हुए। तब रिश्ते इतने बिगड़े कि दोनों देशों की सेनाएं बॉर्डर पर आमने-सामने आ गईं। इसका असर यह हुआ कि दोनों देशों के रिश्ते टूट गए। करीब दो साल बाद 2003 में भारत ने पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों को फिर जोडऩे का ऐलान किया। 2009 में मुंबई हमला हुआ। तब से रिश्ते बनते-बिगड़ते रहे।
सत्यजीत रे का जन्म हुआ
भारतीय सिने जगत के बेहतरीन निर्माता, निर्देशक और लेखक सत्यजीत रे का जन्म दो मई 1921 को ही हुआ था और बुरी घटनाओं की बात करें तो महान चित्रकार लिआनार्दो द विंची आज ही के दिन इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। सत्यजीत रे ने भारतीय सिनेमा में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज कराया और कई सफल फिल्में बनाकर बॉलीवुड को नई दिशा दी। उन्हें पद्म भूषण, पद्म विभूषण, भारत रत्न, और ऑस्कर अवॉर्ड से अलंकृत किया गया।
ये हैं अन्य घटनाएं
- 1924 में नीदरलैंड ने सोवियत संघ को मान्यता देने से इनकार कर दिया।
- 1929 में भारतीय राजनीतिज्ञ एवं साहित्यकार विष्णु कांत शास्त्री का जन्म।
- 1933 में जर्मनी में हिटलर ने मजदूर संघों पर प्रतिबंध लगा दिया।
- 1945 में इटली में मौजूद जर्मन सैनिकों ने आत्मसमर्पण कर दिया।
- 1949 में महात्मा गांधी की हत्या के मामले की सुनवाई शुरू।
- 1950 में फ्रांस ने कोलकाता के पास स्थित अपने उपनिवेश चंद्रनगर को भारत सरकार को सौंपा।
- 1952 में दुनिया के पहले जेट विमान डी हैविलैंड ने लंदन से जोहानिसबर्ग के बीच पहली उड़ान भरी।
- 1985 में बनारसीदास चतुर्वेदी का निधन। वह प्रसिद्ध पत्रकार और साहित्यकार थे।
- 1986 में अमेरिका की 30 वर्षीया एन. बैन्क्राफ़ उत्तरी ध्रुव पर पहुँचने वाली प्रथम महिला बनीं।
- 1997 में ब्रिटेन की लेबर पार्टी के नेता टोनी ब्लेयर ने प्रधानमंत्री का पद संभाला। 1812 के बाद वह देश के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने।
- 1999 में मिरया मोस्कोसो पनामा की प्रथम महिला राष्ट्रपति नियुक्त।