HomeHindi NewsDelhi Newsदिल्ली, पंजाब-हरियाणा में पानी पर राजनीति.. आप बोली-पाकिस्तान के हिस्से का दे...

दिल्ली, पंजाब-हरियाणा में पानी पर राजनीति.. आप बोली-पाकिस्तान के हिस्से का दे दो

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री परवेश वर्मा ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि पंजाब सरकार गंदी राजनीति पर उतर आई है। हरियाणा, दिल्ली का पानी रोककर हारने के बाद दिल्ली में जल संकट पैदा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हम दिल्ली में साफ़ पानी देने के लिए मेहनत कर रहे हैं। वहीं पंजाब सरकार दिल्ली की जनता से बदला लेना चाहती। बंद करो गंदी राजनीति वरना पंजाब से भी जाओगे। इस पर आप के नेताओं और मंत्री ने भी जवाब दे दिया है।

सिंधु नदी का 1 प्रतिशत पानी दे दो

दिल्ली सरकार में मंत्री परवेश वर्मा के बयान पर आप दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जब केंद्र सरकार ने सिंधु जल संधि को रोक कर पूरे पाकिस्तान का पानी रोक दिया है तो भारत के पास पानी ही पानी है। उसमें से 1 प्रतिशत पानी भी अगर भारत सरकार दिल्ली को दे देती है तो दिल्ली की पानी की समस्या दूर हो जाएगी। जब हम कहते थे कि हरियाणा से पानी नहीं आ रहा है तो भाजपा और उपराज्यपाल कहते थे कि पानी बहुत है लेकिन प्रशासन को पानी का बंटवारा करना नहीं आता,आप को सरकार चलानी नहीं आती। अब आप सरकार चलाइए।

पंजाब का माहौल खराब करना चाहते हैं

पंजाब सरकार के मंत्री बलबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार, दिल्ली सरकार और राजस्थान सरकार ने अपने हिस्से का पानी ले लिया है, अब सिर्फ पंजाब का हिस्सा बचा है। उसमें से केंद्र सरकार और उसकी डबल इंजन सरकारों ने पंजाब के विरोध के बावजूद पंजाब के हिस्से से 8500 क्यूसेक पानी हरियाणा को दे दिया। वे पंजाब का माहौल खराब करना चाहते हैं। यह पंजाब पर हमला है। आज उनके पंजाब के नेता कहां हैं? उन्हें जवाब देना चाहिए कि वे पंजाब के लोगों के साथ खड़े हैं या पंजाब को धोखा देने वालों के साथ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments