HomeHindi News10 पीढिय़ां भी हमें नहीं हरा पाएंगी.. पाक के सेना प्रमुख का...

10 पीढिय़ां भी हमें नहीं हरा पाएंगी.. पाक के सेना प्रमुख का बड़बोलापन

पड़ोसी देश पाकिस्तान भले ही बर्बादी के कगार में है, लेकिन उसकी नफरती सोच अभी तक नहीं बदली है। पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने हिंदुओं के खिलाफ अपनी नफरत जाहिर की है और कहा है कि हम हिंदुओं से अलग हैं। आसिम मुनीर ने टू नेशन थ्योरी को सही ठहराया है और दावा कर दिया है कि उनकी संस्कृति और विचारधारा बेहतर है। पाकिस्तान में बढ़ रहे आतंकी हमलों पर मुनीर ने कहा कि क्या आतंकी हमारे देश से हमारी किस्मत छीन सकते हैं? जब 13 लाख की मजबूत भारतीय सेना हमें नहीं डरा सकती तो कुछ आतंकी क्या हमें हरा सकते हैं? पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने बलूचिस्तान में बढ़ रहे विद्रोह पर कहा कि बलूचिस्तान पाकिस्तान का गर्व है और आपको लगता है कि आप इसे आसानी से ले सकते हैं? आपकी 10 पीढिय़ां भी इसे नहीं ले पाएंगी। हम जल्द ही आतंकियों को हरा देंगे।

हम हिंदुओं से हर मामले में अलग हैं

ओवरसीज पाकिस्तानियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए पाकिस्तानी सेना के प्रमुख आसिम मुनीर ने कहा कि कि हमारे पूर्वजों का मानना था कि हम हिंदुओं से हर मामले में अलग हैं। हमारा धर्म अलग है, हमारे रीति-रिवाज अलग हैं, हमारी परंपराएं और हमारे विचार भी अलग हैं। हमारी महत्वकांक्षाएं अलग हैं और यही द्वि-राष्ट्र सिद्धांत यानि टू नेशन थ्योरी का आधार था। हम दो देश हैं, एक नहीं। उन्होंने विदेशों में रह रहे पाकिस्तानियों से अपील की कि वे अपने बच्चों को भी भारत और हिंदुओं से भेदभाव करना सिखाएं।

पूर्वजों ने काफी संघर्ष किया

सेना प्रमुख मुनीर ने कहा कि हम एक देश नहीं हैं, हमारे पूर्वजों ने इस देश को बनाने में काफी संघर्ष किया। हम जानते हैं कि इसकी कैसे रक्षा की जानी है। आपको अपने बच्चों को यह बताना चाहिए कि वे कभी भी पाकिस्तान की कहानी को न भूलें। न भूलें कि पाकिस्तान किस आधार पर बना था, ताकि उनका पाकिस्तान के साथ नाता कमजोर न हो सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments