HomeHindi NewsChhattisgarh Newsनक्सली मारा जाता है तो कोई खुश नहीं होता.. दंतेवाड़ा में यह...

नक्सली मारा जाता है तो कोई खुश नहीं होता.. दंतेवाड़ा में यह क्या बोल गए अमित शाह

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अब वह समय चला गया, जब यहां गोलियां चलती थीं और बम धमाके होते थे। मैं उन सभी लोगों से, जिनके हाथ में हथियार हैं, सभी नक्सली भाइयों से, हथियार छोडऩे का आग्रह करने आया हूं। जब कोई नक्सली मारा जाता है तो कोई खुश नहीं होता, लेकिन इस क्षेत्र को विकास की जरूरत है। विष्णु देव साय और विजय शर्मा ने घोषणा की है कि जो गांव हर नक्सली को सरेंडर करवाएगा, उस गांव को नक्सल मुक्त घोषित किया जाएगा और विकास राशि के रूप में एक करोड़ रुपए दिए जाएंगे। उन्होंने अपील की कि मुख्यधारा से जुडि़ए, भारत सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार आपका पूरा संरक्षण करेगी।

छत्तीगसढ़ के दौरे पर हैं अमित शाह

दंतेवाड़ा में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के साथ सीएम साय ने माँ दंतेश्वरी के दर्शन-पूजन किया। बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी से समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने यहां बस्तर पण्डुम कार्यक्रम को संबोधित किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि अमित शाह ने पूरे देश से 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को समाप्त करने का निर्णय लिया है। बहुत मजबूती के साथ नक्सलवाद से लड़ाई जारी है। हमें लगातार सफलता मिल रही है। मुझे पूरा भरोसा है कि मां दंतेश्वरी की कृपा से उनका संकल्प अवश्य पूरा होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments