HomeHindi NewsChhattisgarh Newsविष्णु सरकार लेकर आई आपका अच्छा गाँव योजना,जाने क्या है खास ?

विष्णु सरकार लेकर आई आपका अच्छा गाँव योजना,जाने क्या है खास ?

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को विधानसभा में नक्सल प्रभालित क्षेत्रों सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिलों के गांवों के लिए ‘नियद नेल्लानार योजना’ यानी ‘आपका अच्छा गांव’ योजना शुरू करने की बड़ी घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने यह घोषणा उपमुख्यमंत्री अरूण साव के विभागों की अनुदान मांग चर्चा के दौरान की। उन्होंने सदन में घोषणा करते हुए कहा कि इस योजना के तहत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में प्रारंभ किए गए 14 नये कैंपों की 5 किलोमीटर की परिधि के गांवों में 25 से अधिक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही इन गांवों के ग्रामीणों को शासन की 32 व्यक्तिमूलक योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।

सीएम साय ने इस दौरान कहा कि बस्तर संभाग के सर्वांगीण विकास हेतु हमारे शासन द्वारा “नियद नेल्लानार” अर्थात आपका अच्छा गांव योजना लाई गई है।बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों के 14 नये कैंपों के आस-पास के 5 ग्रामों के परिवारों को विशेष पिछड़ी जनजाति के समान सर्वस्पर्शी विकास हेतु अधोसंरचना विकास एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सुविधाएँ प्रदान की जाएंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments