HomeHindi NewsEntertainmentईद पर चल गया सलमान का जादू.. सिकंदर ने दूसरे दिन की...

ईद पर चल गया सलमान का जादू.. सिकंदर ने दूसरे दिन की इतनी कमाई

सलमान खान की फिल्म सिकंदर ने रिलीज के दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक कमाई कर ली है। एआर मुरुगादॉस के निर्देशन में बनी फिल्म 30 मार्च को देशभर में 5500 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज की गई। पहले दिन थिएटर्स में फैंस की भीड़ थोड़ी कम दिखी, लेकिन सोमवार को ईद के मौके पर लंबी-लंबी कतार देखने को मिली है, जिससे ये साबित हुआ कि ईद पर सलमान का जादू चल गया है। सलमान के क्रेजी फैंस और ईद के जश्न की बदौलत इसने दूसरे दिन ओपनिंग डे से भी अधिक कमाई की है।

कुल कलेक्शन 55.00 करोड़

एक्शन और इमोशन से लबरेज इस फिल्म ने पहले दिन रविवार को 26 करोड़ रुपये कमाए थे। भाईजान के फैंस की बदौलत इसने पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन 29 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है। दो दिन में फिल्म का कुल कलेक्शन 55.00 करोड़ रुपये है। दोपहर के बाद सिनेमाघरों में भीड़ बढ़ते चली गई। सलमान खान की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की बात करें तो इस लिस्ट में सबसे ऊपर टाइगर जिंदा है का नाम है, जिसने 2017 में 339.16 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments