HomeHindi Newsमस्जिदें या दरगाह छीनने की बात गलत.. सैयद नसरुद्दीन चिश्ती ने कही...

मस्जिदें या दरगाह छीनने की बात गलत.. सैयद नसरुद्दीन चिश्ती ने कही बड़ी बात

वक्फ (संशोधन)विधेयक पर सरकार को आध्यात्मिक प्रमुख का साथ मिला है। ऑल इंडिया सूफी सज्जादानशीन काउंसिल के चेयरमैन और अजमेर दरगाह के आध्यात्मिक प्रमुख के उत्तराधिकारी सैयद नसरुद्दीन चिश्ती ने वक्फ (संशोधन)विधेयक पर कहा कि भारत सरकार ने पहले ही अपनी मंशा जाहिर कर दी थी। जेपीसी ने तमाम पक्षों को बहुत धैर्यपूर्वक सुना है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि जो बिल आएगा वह अच्छा होगा। इस पर सार्थक चर्चा होनी चाहिए। पिछले कुछ दिनों में लोगों को बताया जा रहा है कि आपकी मस्जिदें या दरगाह छीन ली जाएंगी जो कि गलत बात है। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि मौजूदा वक्फ एक्ट में बदलाव की जरूरत है और किसी को इससे डरने की जरूरत नहीं है। हमें आधिकारिक बयानों को ही मानना चाहिए। जो भावनाएं भडक़ाने की कोशिश की जा रही है जो कि गलत है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments