उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने नवरात्रि से पहले अवैध बूचडख़ानों पर सख्ती करने और धार्मिक स्थलों के 500 मीटर के दायरे में मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश के तहत अधिकारियों को अवैध बूचडख़ानों को तत्काल बंद करने और धार्मिक स्थलों के आसपास मांस की बिक्री पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया है। सरकार ने राज्य में चल रहे अवैध बूचडख़ानों को तत्काल बंद करने का आदेश दिया है। यह आदेश नवरात्रि के दौरान सख्ती से लागू किया जाएगा। इस आदेश को प्रभावी बनाने के लिए जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समितियाँ गठित की गई हैं। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
धार्मिक भावनाओं का सम्मान
सरकार का दावा है कि इस फैसले के जरिए उसका उद्देश्य धार्मिक सौहार्द बनाए रखना, सफाई व्यवस्था में सुधार करना, अवैध बूचडख़ानों पर नियंत्रण करना है। इस आदेश का उद्देश्य नवरात्रि के दौरान धार्मिक भावनाओं का सम्मान करना और कानून व्यवस्था बनाए रखना है।
यह बोले उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अवैध बूचडख़ानों को बंद करने और धार्मिक स्थलों के 500 मीटर के दायरे में मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के आदेश पर मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि चैत्र नवरात्रि के व्रत शुरू होने चुके हैं। पूरे देश के लोग इस दौरान व्रत रखते हैं और धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का यह निर्देश बहुत जरूरी और बेहतर नतीजे को ध्यान में रखते हुए दिया गया निर्देश है।