HomeHindi Newsमहाराष्ट्र चुनाव के 99 प्रत्याशी उतारे.. देखें भाजपा की सूची में कौन...

महाराष्ट्र चुनाव के 99 प्रत्याशी उतारे.. देखें भाजपा की सूची में कौन हैं बड़े नाम

महाराष्ट्र चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने 99 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस नागपुर साउथ वेस्ट से, राज्य भाजपा प्रमुख चन्द्रशेखर बावनकुले कामठी से, मंत्री गिरीश महाजन जामनेर से, मंत्री सुधीर मुनगंटीवार बल्लारपुर से, श्रीजया अशोक चव्हाण भोकर से, आशीष शेलार वांड्रे वेस्ट से, मंगल प्रभात लोढ़ा मालाबार हिल से चुनाव लड़ेंगे। वहीं कोलाबा से राहुल नार्वेकर, सतारा से छत्रपति शिवेंद्र राजे भोसले चुनाव लड़ेंगे। भाजपा ने 99 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर एक तरह से बाकी पार्टियों से बढ़त बना ली है। भाजपा यहां 150 से 158 सीटों पर लड़ सकती है। पार्टी यहां आरपीआई समेत कुछ छोटे दलों के लिए भी सीट छोड़ेगी।

एमवीए में मंथन का दौर

एक तरह जहां भाजपा ने सूची जारी कर दी है, वहीं महाविकास आघाड़ी यानि एमवीए में मंथन का दौर शुरू है। तीनों प्रमुख दलों में अभी सीटें फाइनल नहीं हो पाई हैं। वहीं महायुति में शामिल भाजपा, शिवसेना और एनसीपी में लगभग सीटों पर मंथन पूरा हो चुका है। एनसीपी 50 और शिवसेना 60 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments